राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला इकाई ओर प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

 

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला इकाई ओर प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला इकाई ओर प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित 

बीकानेर 20 सितंबर 2025,राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला इकाई ओर प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आज अग्रवाल भवन, मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर में  प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य एवं जिलाध्यक्ष आनंद पारीक के सानिध्य में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 62 वा जिला  अधिवेशन दिनांक 26 व 27 सितंबर  2025 को पेंशनर समाज भवन, कचहरी परिसर, बीकानेर में आयोजित करने का निर्णय  लिया गया । जिला मंत्री असलम मोहम्मद समेजा ने  सभी की सहभागिता पर जोर दिया। प्रदेश सलाकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य ने  सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कमेटी की नियुक्ति की। बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्या स्थानांतरण,पदोन्नति, ग्रीष्मावकाश वेतन प्रकरण, इंटर्नशिप वेतन भुगतान पर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही ब्लॉक और जिले का सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला इकाई ओर प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित


 बैठक में सुभाष आचार्य , अनिल वर्मा, आनंद पारीक ,असलम मोहम्मद समेजा,  गोपाल पारिक,मयंक स्वामी, रणविजय सिंह, भंगा सिंह यादव, अजय भाटी, अरुण कांत वर्मा ,टिंकू देवी ,गुलाब नाथ योगी,बृज मोहन सिंह, हरीश वाधवानी , मधु गुप्ता,नंदकिशोर शर्मा, राधेश्याम पारीक, रामचंद्र मनीराम,  सुनीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.