बीकानेर से अहमदाबाद, मुंबई व सूरत हवाई सेवा शुरू करवाने कई संगठन आए आगे

 

बीकानेर से अहमदाबाद, मुंबई व सूरत हवाई सेवा शुरू करवाने कई संगठन आए आगे
बीकानेर से अहमदाबाद, मुंबई व सूरत हवाई सेवा शुरू करवाने कई संगठन आए आगे 

बीकानेर जिला उद्योग संघ के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भिजवाए जा रहे हैं ज्ञापन 

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक व पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से अलग अलग संस्थाओं से हवाई सेवाओं में विस्तार हेतु ज्ञापन भिजवाए जा रहे हैं | जिसमें यात्री सेवा समिति अध्यक्ष नरेश मित्तल, होटल उद्योग उत्थान संस्थान अध्यक्ष सलीम सोढा एवं सचिव डॉ. प्रकाश ओझा, बीकानेर लोकल ब्रांच की इन्डियन मेडिकल एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, सचिव डॉ. एस.एन. हर्ष, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास तथा बीकानेर फायर वर्क्स अध्यक्ष लूणकरण सेठिया, सचिव वीरेंद्र किराडू  ने बीकानेर के औद्योगिक, व्यापारिक तथा पर्यटन के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को धरातल पर लाने हेतु बीकानेर से सूरत, अहमदाबाद व मुंबई की कनेक्टिविटी दिलवाने हेतु मांग पत्र केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलाइंस एयर दिल्ली को बीकानेर जिला उद्योग संघ के माध्यम से भिजवाए गये | पत्र में बताया गया कि बीकानेर से प्रतिवर्ष लाखों टन नमक का उत्पादन होता है, जिसका प्रमुख बाजार गुजरात एवं महाराष्ट्र है । इसके अतिरिक्त हीरे के काम, कपड़े, ऊन उद्योग, भुजिया एवं नमकीन उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग लगातार बढ़ रहे हैं | बीकानेर राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहाँ देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक भ्रमण हेतु आते हैं । विशेषकर गुजरात और मुंबई से आने वाले पर्यटक यहाँ की सांस्कृतिक धरोहर, जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर, ऊँट सफारी, अंतरराष्ट्रीय ऊँट महोत्सव और मरुस्थलीय पर्यटन में गहरी रुचि रखते हैं । बीकानेर का पी.बी.एम. हॉस्पिटल पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहाँ प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार हेतु आते हैं । साथ ही बीकानेर के छात्र एवं पेशेवर वर्ग का अहमदाबाद, मुंबई व सूरत के शैक्षणिक संस्थानों एवं चिकित्सकीय सेवाओं से सीधा संबंध है । बीकानेर में गेस पाइप लाइन भी स्वीकृत हो चुकी है और बीकानेर में बड़ी कम्पनियों के भी निवेश करने के भरपूर आसार है | साथ ही बीकानेर में अनेक ऐसे नए रिसोर्ट भी बन चुके हैं जो अन्य राज्य के लोगों को शादी विवाह समारोह के लिए अपनी और आकर्षित करने का सामर्थ्य बनाए हुए है | बीकानेर में निवेश एवं सामाजिक सरोकार के कार्य व्यापारी, उद्यमी व भामाशाहों द्वारा इच्छित रहता है लेकिन एयर कनेक्टिविटी के आभाव के कारण व्यापारी, उद्यमी व भामाशाह अपनी मानसिकता बदल लेते हैं |


💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.