नरसिंह सेवा समिति करेगा इस बार भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा-सुश्रुषा

 

नरसिंह सेवा समिति करेगा इस बार भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा-सुश्रुषा
नरसिंह सेवा समिति करेगा इस बार भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा-सुश्रुषा



सेवादार हुए रवाना, छब्बीस सालाें से समिति लगा रही है सेवा


बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नरसिंह सेवा समिति की ओर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा-सुश्रुषा की जाएगी। समिति के कोषाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी ने बताया कि बीकानेर से 82 किलोमीटर दूर एक कैम्प हर साल की तरह इस बार भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार यह सेवा 23 से 27 अगस्त 2025 तक पांच दिनों के लिए नि:शुल्क चाय, बिस्किट, भोजन व मेडिकल सेवा दी जाएगी। तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंचगाैड़ विप्र महासभा, पुष्कर के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा झण्डी दिखाकर सेवादाराें काे रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धनराज तिवाड़ी, शांतिलाल, परमेश्वर तिवाड़ी, बुलाकी, नवरतन, श्याम कुमावत, मांगीलाल बिश्नाेई, नारायण तिवारी, मनोज तिवारी, विजय जोशी, संजय राठी, गाेविंद कुमावत, महेश, श्रवण सुथार, हनुमान,श्याम चांडक कार्यकर्ता साथ रवाना हुए।

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.