" सण्डे ऑन साईकल " अभियान

 दिनांक :- 24.08.2025


सण्डे ऑन साईकल " अभियान
सण्डे ऑन साईकल " अभियान


श्री हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर एवं श्री कावेन्द्र सिंह सागर, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा श्री सौरभ तिवाडी अति. पुलिस अधीक्षक, शहर बीकानेर (नोडल अधिकारी उक्त कार्यक्रम) के नेतृत्व में आज दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन बीकानेर में संडे ऑन साइकिल प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें श्री हेमंत कुमार शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर, श्री कावेंद्र सिंह सागर पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर, श्री सौरभ जी तिवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री पार्थ शर्मा वृताधिकारी गंगाशहर, श्री श्रवणदास संत वृताधिकारी शहर, सुश्री कविता पूनिया संचित निरीक्षक तथा शहर के समस्त थानाधिकारी मय स्टाफ तथा तृतीय बटालियन rac से श्री श्रवण जी झोरड़ सहायक कमांडेंट मय आरएसी जवानों व पुलिस की राज्य स्तरीय साइक्लिंग टीम, 10 वी बटालियन rac से श्री परमेश्वर जी प्लाटून कमांडर मय जवानों के सम्मेलित हुयें। 

सण्डे ऑन साईकल " अभियान


इसके अलावा Ncc/ स्काउट से कैडेट व आमजन ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योगा से हुई जिसमें योग गुरु दीपक शर्मा ने योगा करवाया। इसके पश्चात जुंबा व रोप स्किपिंग का सेशन हुआ तत्पश्चात पुलिस लाइन से श्री हेमंत कुमार शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर के नेतृत्व में साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ जो पुलिस लाइन से गंगानगर चौराहा, दीनदयाल सर्किल, म्यूजियम सर्किल, सर्किट हाउस होते हुए पुनः उसी रूट से होते हुए पुलिस लाइन बीकानेर में पहुंचकर रैली का समापन किया गया । रैली में पुलिस जवानों व आमजनो द्वारा भारी उत्साह के साथ भाग लिया गया।

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.