![]() |
*बीकानेर।* रामधणी सेवा समिति की ओर से गोल मार्केट मूर्ति सर्किल के पास जयनारायण व्यास कॉलोनी में लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण कल गुरुवार की रात्रि को 10 बजे से प्रभु कृपा तक रखा गया। जागरण आयोजक रामधणी सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोनी एवं जागरण आयोजक टीम के दीपक सोनी ने बताया कि भजन कलाकार मास्टर भंवर अली बीकानेर, सुनीता बागड़ी श्रीगंगानगर, राधेश्याम बिस्सा बीकानेर, हेमराज दय्या के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
म्यूजिक असद अली ग्रुप टीम का होगा।
💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳

