एमएस बिट्टा ने जैन साधु-साध्वीवृंदों से लिया आशीर्वाद

 

एमएस बिट्टा ने जैन साधु-साध्वीवृंदों से लिया आशीर्वाद
एमएस बिट्टा ने जैन साधु-साध्वीवृंदों से लिया आशीर्वाद

बीकानेर। भीनासर के तेरापंथ सभा भवन में मंगलवार को ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा 'जिंदा शहीद' ने आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी का आशीर्वाद लिया। साध्वीश्री ने बिट्टा के 'जिंदा शहीद' अलंकरण को देश की शान बताया और देश के प्रति समर्पित भाव को सच्ची सेवा बताया। एमएस बिट्टा ने कहा कि वे शीघ्र ही अहमदाबाद में आचार्यश्री महाश्रमण जी की सेवा में उपस्थित होंगे। समाजसेवी हनुमानमल रांका ने बताया कि एमएस बिट्टा का शिखरचंद डागा, पानमल डागा, भीखमचंद बैद, विमल सिंह बैद, सुशील डागा आदि सामाजिक बंधुओं ने स्वागत किया। एमएस बिट्टा ने शांति निकेतन गंगाशहर में साध्वी विशदप्रभाजी व लब्धियशाजी तथा गंगाशहर तेरापंथ भवन में मुनिश्री कमल कुमार व मुनिश्री श्रेयांसजी से भी आशीर्वाद लिया।

💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.