वन्दे भारत ट्रेन की घोषणा से यात्री सेवा समिति ने जताया अर्जुनराम मेघवाल का आभार

 

वन्दे भारत ट्रेन की घोषणा से यात्री सेवा समिति ने जताया अर्जुनराम मेघवाल का आभार
वन्दे भारत ट्रेन की घोषणा से यात्री सेवा समिति ने जताया अर्जुनराम मेघवाल का आभार

यात्री सेवा समिति ने अंबेडकर सर्किल स्थित कार्यालय में परिचर्चा का आयोजन कर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बीकानेर से वन्दे भारत ट्रेन चलाने एवं लालगढ़ से बीकानेर ईस्ट तक रेलवे लाइन दोहरीकरण करवाने हेतु आभार जताया | परिचर्चा में बताया गया कि बीकानेर से दिल्ली के मध्य वंदे भारत से हर वर्ग के यात्रियों को कम समय में सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सकेगा | बीकानेर औद्योगिक एवं पर्यटन की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण स्थल है | यात्रियों, उद्यमियों तथा व्यापारियों के अलावा आमजन का दिल्ली की और निरंतर आवागमन रहता है | वंदे भारत ट्रेन बीकानेर के उद्योग, व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी | इस गाड़ी के चल जाने से औद्योगिक विकास के साथ साथ रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी | परिचर्चा में डॉ एस एन हर्ष, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, भगवती प्रसाद पारीक, डॉ शिवनाथ सिंह, डॉ मोहम्मद फारूख चौहान आदि उपस्थित हुए ।

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.