पैदल यात्रियों के लिए महेश्वरी सेवा समिति द्वारा लगाया जाएगा सात दिवसीय शिविर----

पैदल यात्रियों के लिए महेश्वरी सेवा समिति द्वारा लगाया जाएगा सात दिवसीय शिविर------
पैदल यात्रियों के लिए महेश्वरी सेवा समिति द्वारा लगाया जाएगा सात दिवसीय शिविर------


माहेश्वरी सेवा समिति जस्सूसर गेट की की ओर से विगत 40 वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामदेवरा  पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए बीकानेर से 77 किलोमीटर दूर माइल्स स्टोन पर सात दिवसीय शिविर लगाया जाएगा l

समिति के श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि बाबा की असीम अनुकंपा एवं आशीर्वाद से समिति द्वारा इस वर्ष अपनी स्वयं की भूमि ले ली गई है और इस वर्ष लगाए जाने वाले सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ इसी जगह पर शिविर लगाकर किया जाएगा l

समिति सदस्य नारायण मिमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 21 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक निरंतर 24 x 7 घंटे पैदल जाने वाले भक्तों के लिए अपनी ओर से सेवा देने का प्रयास किया जाएगा l 7 दिवसीय शिविर में  सदैव की तरह शीतल पेयजल, चिकित्सा सुविधा, चाय कॉफी एवं नाश्ता सुविधा, तथा भोजन की पूर्ण व्यवस्था रहेगी l

समिति के सदस्य मन्नू राठी ने इस शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महेश्वरी सेवा समिति द्वारा लगाए जाने वाले शिविर की रवानगी सदैव की तरह 21 अगस्त गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे जस्सूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास से बाबा रामदेव जी की पूजा अर्चना एवं जोत करने के पश्चात होगी। जिसमें बीकानेर के अनेक भक्तगण भी शामिल होंगेl

समिति के मोहित करनानी तथा लक्ष्मी नारायण बिहानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय लगाये जाने वाले यात्रियों इस शिविर की सभी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को अंतिम रूप देते हुए सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विष्णु चांडक के अनुसार इन कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मनु राठी, नारायण मिमानी, श्याम सुंदर चांडक, विष्णु चांडक, लक्ष्मी नारायण बिहानी, मोहित करनानी, नारायण डागा, कमल राठी, गोपी किशन स्वामी, आनंद चांडक, अशोक चांडक, सुमित गोयल, विजय पाईवाल, दुलीचंद स्वामी, बजरंग कोठारी, दुर्गादास राठी, रमाशंकर बागड़ी, हरि भगवान चौधरी, नवनीत बिहानी, राम चांडक, कुशाल चांडक आदि 21 सदस्यों का दल पूजा अर्चना के बाद अलग-अलग वाहनों से सेवा सामग्री लेकर रवाना होंगे। 

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳


      

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.