अपनाघर आश्रम में प्रभु जनों को बाँधी राखी

 

अपनाघर आश्रम में प्रभु जनों को बाँधी राखी
अपनाघर आश्रम में प्रभु जनों को बाँधी राखी

भाई - बहन के इस अटूट रिश्ते का त्यौहार पुरे भारत में बड़े चाव से मनाया जाता है वही अपना घर आश्रम रानी बाजार बीकानेर में भी भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को बड़े चाव से मनाया गया | अपनाघर आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया की हर वर्ष रक्षाबंधन के शुभ दिन पर महिला कमेटी द्वारा सभी प्रभु जनों को अपना भाई मान कर रक्षाबंधन मनाया जाता है | इस वर्ष भी ममता राठी के नेतत्व में सभी प्रभु आवासियों को राखी बाँध कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई और लड्डू वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामना दी गई| 

इस ख़ास मौके पर ममता राठी, धनलक्ष्मी जैन, ज्योति विजयवर्गीय,राधिका लोहिया व आश्रम के सेवादार आदि मौजूद रहें | 

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.