![]() |
| चक्कर खाकर गिरने से युवक की मौत |
बीकानेर। रविवार दोपहर बाद खेत में काम करते हुए एक 42 वर्षीय युवक चक्कर खाकर गिरा और उसकी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ के गांव जेताससर निवासी 42 वर्षीय युवक खेत में काम करते हुए चक्कर आ जाने से निचे गिरा। उसके परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ की उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
मौके पर अस्पताल में चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने की आशंका जताई।
परिजनों ने मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है व पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई है।
मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से रात को मृतक का नाम समाचार लिखे जाने तक नहीं बताया गया है।
💐🌲पेड़ बचाओ ,पेड़ लगाओ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ 🍁🌳

