पर्यायवरण और विकास सिक्के के दो पहलू :- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा

 

पर्यायवरण और विकास सिक्के के दो पहलू :- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा
पर्यायवरण और विकास सिक्के के दो पहलू :- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा 

उद्योपतियों  व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने ली एक पेड़ माँ के नाम की संकल्पना

वर्तमान में प्रकृति और पर्यायवरण संरक्षण एवं इसका विकास समय की मांग है सभी नागरिकों को अपने घर व अपनी औद्योगिक इकाई के आगे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना है ताकि अपने शहर व हमारी कर्मस्थली का वातावरण हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त हो सके साथ ही हमें यह भी संकल्प लेना होगा कि जो पेड़ हमारे द्वारा लगाया गया है वो जब तक तरुण अवस्था में ना आ जाए तब तक उसका पालन पोषण भी करना है | यह शब्द संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कहे | वृक्ष मित्र बालसंत छेल बिहारी जी महाराज ने बताया कि धरती हमारी माँ है और हर नागरिक को अपनी माँ का कर्ज चुकाने का अवसर मिल रहा है और उसके लिए हमें इस धरती माँ का वृक्षों का रोपण कर श्रृंगार करना चाहिए | ड्यूस बैंक फ्लोरिडा यूएस के वाइस प्रजीडेंट पंकज ओझा ने बताया कि हमें भी विकसित देशों की तर्ज पर बीकानेर को साफ़ सुथरा और हरा भरा वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेना आवश्यक है अगर हमें प्राणदायिनी शुद्ध हवा चाहिए तो हमें कम से कम एक पेड़ लगाना तथा दूसरों को इसके लिए जागरूक बनाना आवश्यक है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि एक पेड़ लगाना एक धर्मशाला खोलने जितना पुण्य का काम है साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि अपनी इकाइयों के आगे एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा भविष्य में पानी की समस्या को देखते हुए इकाइयों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी स्थापना करवाएं | पर्यायवरण प्रेमी शिवराज विश्नोई ने बताया कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर 7 को गोद लिया जाकर 81 पेड़ लगाए जा रहे हैं तथा इन पेड़ों के भरण पोषण की जिम्मेवारी भी मेरी रहेगी और रानीबाजार की रोड़ नंबर 7 के साथ साथ पूरे औद्योगिक क्षेत्र को मोडल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा | इस अवसर पर दिलीप पुरी, विनोद बाफना, हनुमान झंवर, मनीष सिपानी, नरेश सुराणा, कमल बोथरा, सिद्धार्थ सुराणा, मुकेश बन, सुधा आचार्य, सुभाष, जगदीश विश्नोई, फाल्गुन मित्तल, मनोज सोनावत, किशन मूंधड़ा, मुकेश छीम्पा, जीवनमल उपाध्याय सहित औद्योगिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए |

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.