![]() |
| अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत |
बीकानेर। आज सोमवार शाम को बीकानेर जिले के लूणकरणसर रेलवे फाटक के पास हुए दर्दनाक रेल हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अज्ञात युवक अचानक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है। टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है और मामले की जांच जारी है।
💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳

