भोलेश्वर महादेव में हुई महाआरती, महंत विमर्शानंद महाराज रहे मौजूद

 

भोलेश्वर महादेव में हुई महाआरती, महंत विमर्शानंद महाराज रहे मौजूद
भोलेश्वर महादेव में हुई महाआरती, महंत विमर्शानंद महाराज रहे मौजूद


बीकानेर। सच्चियाय ज्योतिष संस्था द्वारा रामपुरिया हवेली के पास स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने के पवित्रा एकादशी पर महाआरती का आयोजन किया। लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विमर्शानंद महाराज के सानिध्य में 151 दीपक से महादेव की आरती की। इस दौरान महादेव को अर्द्धनारीश्वर रूप का श्रंगार किया। संस्था से जुड़े अशोक रंगा ने बताया कि पंडित भरत रंगा, अजय, अक्षय द्वारा पिछले एक महीने से सवालखी पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है । महाआरती के बाद महंत विमर्शानंद जी महाराज ने उपस्थित लोगो को जीवन का रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि आजकल की पीढ़ी अलग रास्ते पर चल रही है इसलिए माता पिता और गुरु की जिम्मेवारी है की उनको सही मार्ग बताए। महाराज ने कहा कि जिस घर में प्रतिदिन सत्संग, माता पिता का सम्मान, भाइयों में राम भरत सीता की तरह प्रेम हो, जिस घर में देव ऋषि पितृ मनुष्य भूत यज्ञ हो वही घर परिवार सफल होता है। इस दौरान महंत विमर्शानंद जी ने मौजूद लोगों से नशा छोड़ने तथा दहेज नहीं लेने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर बनवारी, गोविंद, प्रद्युम्न, अभिषेक, यश, संदीप, अभय, दीपक, पूजा, सन्नू ज्योति, राधिका, भावना, मधु, प्रियंका, सरस्वती सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।


💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.