रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए प्रेम जल सेवा समिति 20 अगस्त को होगी रवाना, पोस्टर का हुआ विमोचन

 

रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए प्रेम जल सेवा समिति 20 अगस्त को होगी रवाना, पोस्टर का हुआ विमोचन
रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए प्रेम जल सेवा समिति 20 अगस्त को होगी रवाना, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर। प्रेम जल सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए मार्ग में सेवा शिविर लगाया जाएगा। संस्थापक श्रवण कुमार हाटिला ने बताया कि रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए प्रेम जल सेवा समिति 20 अगस्त 2025 को पाबूबारी अम्बेडकर चौक से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पैदल यात्रियों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, शीतल जल एवं मेडिकल आदि की सेवाएं दी जाएगी। सचिव गणेश आचार्य ने बताया कि श्रीरामसर स्थित मोनू टेंट गोदाम में बने बाबा रामदेव मंदिर में सेवा समिति के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन अवसर पर सेवादार किशोर कुमार हाटिला, तेजाराम, मेघराज, रामदेव पंवार, जगदीश मोदी, बजरंग भाटी, अशोक कुमार, जगदीश देवड़ा, पेमाराम, बालचंद, किसन सिंह, शिव कुमार व्यास, सुन्दर हलवाई, धर्मेंद्र बिश्नोई, विशाल पारिक, प्रेम जाखडा, गिरधारी लाल, खेताराम, गणेश धोनी, दाऊलाल सोनी, पन्नालाल हाटिला, गोपाल, भवानी शंकर सिंहमार, सुभाष पेंटर, मदन लाल जाट, रामेश्वर जयपाल, भगवानाराम, गोपीचंद मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

💐🌲🍁🌿🌳Clean City Green City 💐🌲🍁🌿🌳




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.