डेहरु माता मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर महा आरती व सुंदरकांड के पाठ का भव्य आयोजन हुआ।

डेहरु माता मंदिर के द्वितीय  स्थापना दिवस पर महा आरती व सुंदरकांड के पाठ का भव्य आयोजन  हुआ।
डेहरु माता मंदिर के द्वितीय  स्थापना दिवस पर महा आरती व सुंदरकांड के पाठ का भव्य आयोजन  हुआ।


बीकानेर 

बीकानेर नाल रोड स्थित पुरोहित, लोड ओझा,गिलड़ा माहेश्वरी की कुलदेवी डेहरु माता मंदिर के स्थापना का द्वितीय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

माता जी का श्रृंगार,अभिषेक,मंदिर की सजावट अल सुबह मास्टर पवन पुरोहित ,सेवादार अनिल पुरोहित,गोपाल पुरोहित,गणेश पुरोहित,बटुक प्रसाद पुरोहित,अटल पुरोहित,गोविंद पुरोहित,सतीश पुरोहित के नेतृत्व में किया गया।समिति के अध्यक्ष एड पवन पुरोहित,समन्वयक भवर पुरोहित,संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया कि माता जी के द्वितीय स्थापना दिवस पर वरिष्ठ  मानस पाठी नरेश पुरोहित के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।पाठ में बीकानेर के वरिष्ट मानस पाठी गोविंद व्यास,विष्णु रंगा , महेंद्र चुरा(CCA), मूलचंद सेवग,जगदीश आचार्य,शिवनारायण जोशी, अजय मारू, गणेश माली,शिवजी सेवग,मूलचंद सुथार,राकेश आसोपा,लालजी पुरोहित आदि मानस पाठी सम्मिलित हुए।

समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि समिति के ट्रस्टी, कार्यकारिणी सदस्य श्री रामेश्वर पुरोहित, रामरतन पुरोहित,सुरेंद्र ओझा, एड रमेश पुरोहित,राजू पुरोहित, सुनील पुरोहित,राजू हलवाई, रामकुमार पुरोहित,श्याम पुरोहित  ,गिरिराज पुरोहित, सुंदरकांड की पूर्णाहुति के बाद माताजी का महाआरती की गई।

इस द्वितीय स्थापना दिवस पर ग्रामीण ,शहरी क्षेत्र से गिरिराजसर,कोलायत,गड़ियाला, कावनी, बीटनोक नौखड़ा,खाजूवाला,श्रीडूंगरगढ़, हदा, झझू ,कल्याणसर,लूणकरणसर,से सैकड़ों की संख्या में पुरोहित,लोड ओझा, गिलड़ा माहेश्वरी,परिवार सहित सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.