पंडित नेहरू ने रखी इस देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला – यशपाल गहलोत

 

पंडित नेहरू ने रखी इस देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला – यशपाल गहलोत
पंडित नेहरू ने रखी इस देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला 

                           –  यशपाल गहलोत


बीकानेर । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 61 वी पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चाचा नेहरू अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा नेहरू जी का नाम रहेगा सरीखे नारों के साथ पुष्पवर्षा प्रतिमा पर की इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की स्थति बहुत दयनीय थी पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे अगर विकास का अग्रदूत कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ।देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा की जिस भारत को अंग्रेजी दासता ने तोड़ दिया था उसी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य पंडित नेहरू ने किया और एक सशक्त देश की तरफ भारत को अग्रसर किया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर बुलाकीदास

कल्ला ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब हम हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए विदेशों पर निर्भर थे नेहरू जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जिससे भारत के लोग आत्मनिर्भर होने लगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरू जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि उभरते भारत को मजबूत और निपुण बनाने में पंडित नेहरू का योगदान रहा और वे युग पुरुष के रूप में सदैव पूजे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.