![]() |
| अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार> पुलिस थाना लूणकरनसर की प्रभावी कार्यवाही |
> 17.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार
> गिरफ्तारशुदा आरोपी से अनुसंधान जारी
पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा एवं श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत एवं श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा अभियान को सफल बनाने के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 29.05.2025 को श्री कैलाश सिंह सांदू आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर एवं श्री नरेन्द्र पुनिया आरपीएस वृताधिकारी वृत लूनकरनसर के निकट सुपरविजन मे श्री गणेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी लूनकरनसर मय स्टाफ के दौराने गस्त कार्यवाही करते हुए आरोपी भंवरलाल पुत्र श्री भोलूराम जाति बिश्नोई उम्र 37 साल निवासी गांव सहनीवाला पुलिस थाना लूनकरणसर जिला बीकानेर से अवैध स्मैक (चिट्टा) 17.52 ग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अवैध स्मैक के संबंध मे गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम-
1. श्री गणेश कुमार पुनि थानाधिकारी
2. श्री गोपीचंद कानि 1693
3. श्री विरेन्द्र कानि 1366
4. श्री विधाधर कानि 1343
5. श्री देबुराम कानि 1087
