*23/4/2025*
विश्व हिंदू परिषद टीम धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बीकानेर महानगर आयाम बैनर तले भीनासर विराजित आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म सा के दर्शनार्थ पहुंची
*गुरुदेव की असीम कृपा से सम सामयिक विषय पर गुरुदेव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।*
*विश्व हिंदू परिषद टीम की नई कार्यकारिणी के सदस्य, महानगर अध्यक्ष विजय कोचर के साथ शाम 4 बजे शास्त्रज्ञाता, व्यसन मुक्ति के प्रणेता आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी के दर्शनार्थ जैन जवाहर विद्यापीठ भीनासर पहुंचे। गुरुदेव के दर्शन करके उनके सुख साता की कामना की*।
*विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क आयाम के बैनर तले परिषद के अध्यक्ष विजय कोचर, महामंत्री राजेंद्र सोनी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, परिषद के संरक्षक अशोक पडिहार, गौसंवर्धन गतिविधि के महानगर प्रमुख दिलीप शर्मा, गोविज्ञान परीक्षा संयोजक भंवर लाल लिंबा के अलावा जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी, विभाग संघचालक एवं वरिष्ठ श्रावक श्री टेक चंद बरडिया, जयचंद लाल डागा, मेघराज बोथरा, महेंद्र कुमार बरडिया, देवेंद्र बोथरा भीनासर, समाजसेवी गौसेवक लादू राम बिश्नोई, बलदेव पंचारिया, आदि गुरुदेव की निश्रा में उपस्थित हुए।*
*टीम ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यो, गो सेवा गतिविधि की जानकारी एवं आर्गेनिक क़ृषि व्यवस्था विषयक जानकारी आचार्य देव की सेवा मे निवेदन की*।
*श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा सभी आगतुको को संघ साहित्य भेंट किया गया*
*विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक पडिहार ने जैन संघ कार्यकर्ताओं को स्वरचित लोकदेवता की पुस्तक और अन्य साहित्य भेंट किया।*
*तत्पश्चात भीनासर स्थित लाभम् आध्यात्मिक शिक्षा एवं रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित गोव्रज गोशाला का सभी सदस्यों ने निरीक्षण भी किया। गौशाला प्रबंधक दिलीप शर्मा ने गौशाला की जानकारी दी*।
*धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास ने सभी भक्तों को धन्यवाद दिया*।
*हरि किशन व्यास धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद बीकानेर महानगर*