![]() |
| भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। |
संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ बसंती हर्ष प्रांतीय महिला सहभागिता प्रभारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा बालिकाओं को ऐसे कार्यक्रमों से प्रोत्साहन प्रदान कर और आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ एस एन हर्ष ने ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता एवं उपादेयता के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ पी आर भाटी ने अपने उद्बोधन में लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने हेतु बालिकाओं को प्रेरित किया।
शाखा सचिव श्री जयदीप दोगने ने बताया कि शिक्षा, खेलकूद व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निम्न छात्राओं को सम्मानित किया
1- सुश्री लावण्या शर्मा
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से एल एल एम में टॉपर कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक
ताइक्वांडो व कराटे में राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक
2-सुश्री गर्विता चौधरी
अजमेर में 70 वीं U-19 बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
3-सुश्री निकिता हर्ष
एम. ए म्यूजिक वोकल में स्वर्ण पदक
4 -सुश्री मिशिका हर्ष
10 मी शूटिंग में स्वर्ण पदक
5-सुश्री अक्षिता जोशी
रंगकमी व साहित्यकार
6- सुश्री चित्रा स्वामी
क्वांकिडो में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
क्वांकिडो चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदक
7-सुश्री प्रतिभा
क्वांकिडो में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
8-सुश्री अक्षिता बिश्नोई
खेलो इंडिया वूमेन में पेन चक सिलाट में स्वर्ण पदक
9-सुश्री तमन्ना छंगाणी
कक्षा 12 कला वर्ग चाय नाल पब्लिक स्कूल में 90% अंक लाकर टॉपर
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुरिमा सिंह प्रांतीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प प्रभारी द्वारा
किया गया।
श्री मुनींद्र प्रकाशअग्निहोत्री द्वारा भारत विकास परिषद का परिचय प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ वीरेंद्र नेत्रा, श्री अयोध्या प्रसाद शर्मा, श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्री घनश्याम सिंह, श्रीमती सरोज भाटी, डॉ राहुल सिंह पाल और बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
