JBN NEWS BIKANER

लिखमीसर दिखनादा और रीड़ी में नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू

 

लिखमीसर दिखनादा और रीड़ी में नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू
लिखमीसर दिखनादा और रीड़ी में नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू

ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार


 बीकानेर । बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में गुरूवार को दो नए नलकूपों का निर्माण शुरू हुआ है। लिखमीसर दिखनादा और रीड़ी में नए ट्यूबवेल का कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लिखमीसर दिखनादा में हरिराम दादाजी मंदिर के पास नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू होने पर ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नलकूप बनने से गांव में पेयजल सहित जल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी। वहीं रीड़ी के पुंदराबास स्थित नायक मोहल्ले में विधायक कोटे से स्वीकृत नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्य शुभारंभ पर पंडित घनश्याम सारस्वत ने विधि-विधान से पूजन करवाया। इस दौरान सीताराम, गणेश, प्रेमचंद, डूंगरनाथ पंवार, मूलाराम जाखड़, पन्नाराम नायक, जालुराम नायक व डूंगर नायक सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मीठे पानी की उपलब्धता के लिए सामूहिक प्रार्थना की। गांव के सक्रिय ग्रामीण नरसी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का आभार जताते हुए इसे लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे गांव में नए नलकूपों का निर्माण राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.