![]() |
| सोमवार की रात को उड़सर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |
जसरासर सीएचसी में मंगलवार को हुआ पोस्टमार्टम
बीकानेर। बीकानेर जिले में जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में पिछली सोमवार की रात को एक युवक ने खेत की ढाणी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डूंगर राम मेघवाल पुत्र कानाराम के रूप में हुई है। मृतक के भाई लेख राम के अनुसार, डूंगर राम मानसिक रूप से बीमार था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे जसरासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉ. विवेक पंचारिया और डॉ. सुंदरलाल सुथार ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। डॉ. सुंदरलाल ने बताया कि सीएचसी में मोर्चरी बनने के बाद यह पहला पोस्टमार्टम है।
