![]() |
| बहारें फिर भी आएगी’ में गूंजेंगे महेंद्र कपूर के सदाबहार गीत |
27 सितंबर को आर.के. टर्फ एंड गार्डन में होगा श्रद्धांजलि एवं स्वरांजली कार्यक्रम
बीकानेर। आर.के. कला केंद्र (पी) की ओर से पार्श्वगायक स्वर्गीय महेंद्र कपूर की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्वरांजली कार्यक्रम ‘बहारें फिर भी आएगी—एक शाम दो फनकारों के नाम’ का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम नत्थूसर गेट के बाहर, डीप एंड डाइन स्वीमिंग पूल के पास, करमीसर रोड स्थित आर.के. टर्फ एंड गार्डन में आयोजित होगा।
संस्था अध्यक्ष राजेंद्र पड़िहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज खंजाची होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसटी विभाग के अधिकारी राजीव मित्तल एवं रामलाल परिहार संयुक्त रूप से करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष मेहमानों के रूप में रेवंत जाखड़ (टी.एन. ज्वेलर्स), विक्रम तिवाड़ी (एसएचओ, कोटगेट थाना) एवं सुनीता चावला (संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग, बीकानेर) मौजूद रहेंगी।
इसके अलावा अतिथियों में डॉ. नरेश पोपली, चोरूलाल (पार्षद वार्ड 23), सैय्यद अख्तर, पंकज उत्प्रेती, मुनिया माली, राजेंद्र बोथरा, श्रीमती विजय मुंगिया एवं शाकिर हुसैन चौपदार शामिल होंगे।
संस्था उपाध्यक्ष गिरधर किराड़ू ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने कलाकार स्वर्गीय महेंद्र कपूर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां अपनी आवाज में देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों को महेंद्र कपूर के सदाबहार गीतों की यादों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
