![]() |
| किशोर कुमार को समर्पित ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ कार्यक्रम कल अजमेर में |
अजमेर। संगीत को समर्पित संस्था ‘सुरों का संगम’ की ओर से महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ नाम से स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन 20 सितंबर, रविवार को अजमेर में किया जाएगा।
कार्यक्रम होटल ‘नया ठिकाना’, श्रीनाथ मॉल के पास, बजरंगगढ़ चौराहा, अजमेर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय कु. वैशाली वर्मा (पुत्री श्री सतीश वर्मा) की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन सिंह, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद एवं राव राजपूत समाज महिला विंग की अध्यक्ष होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश वर्मा, संस्थापक शिवम् सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवम् आईटीआई, शिवम् बीएड कॉलेज एवं शिवम् डी. फार्मेसी कॉलेज करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुनील दत्त नागल, बीकानेर एवं श्री सतीश वर्मा उपस्थित रहेंगे।
संस्था के आयोजक एवं संस्थापक श्री ओमप्रकाश पंवार, अध्यक्ष श्री नरवर सिंह राठौड़ एवं संरक्षक श्री प्रवेश मीनावत के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 35 से 45 गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इस बार कार्यक्रम महान गायक किशोर कुमार को समर्पित रहेगा, जिसमें उनके सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर बीकानेर से श्री सुनील दत्त नागल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वे ‘ये शाम मस्तानी’ म्यूजिकल फाउंडेशन, जयपुर के संरक्षक हैं और जगजीत सिंह को अपना आदर्श मानते हुए उनकी गाई गजलों की प्रस्तुति देंगे।
इसके अलावा अजमेर शहर के जाने-माने कलाकार भी अपनी संगीत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी आयोजक ओमप्रकाश पंवार ने दी। इस अवसर पर एडमिन धर्मपाल चंदवानी, घनश्याम शर्मा, अश्विनी वैष्णव, अभिषेक जैन, मंगल सिंह राठौड़, श्रद्धा जी, हर्षित शर्मा (नानू), योगित मीनावत सहित मीडिया प्रभारी प्रकाश जेठरा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
