JBN NEWS BIKANER

चार पीर बाबा के सालाना चार दिवसीय उर्स का हुआ आगाज

 

चार पीर बाबा के सालाना चार दिवसीय उर्स का हुआ आगाज
चार पीर बाबा के सालाना चार दिवसीय उर्स का हुआ आगाज 


बीकानेर। समरसता और सोहार्द के प्रतीक हजरत सैयद चार पीर बाबा (र.आ) का 42 वां( उर्स)( जुम्मेरात) को कुर्आनखानी के साथ शुरू हुआ।

 इस अवसर पर दरगाह खादिम अहमद अली,सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, बीजेपी नेता सोहनलाल चांवरिया, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, सतार अहमद, मुनीर अहमद, अबरार अहमद, याकुब अली, आमिर खान, इंतजामिया कमेटी सैय्यद चार पीर बाबा दरगाह के प्रवक्ता रजाक अहमद अब्बासी, रामकिशोर यादव सहित अन्य महिला जायरिनों  ने बाबा की दरगाह पर फूल मालाएं चढा़कर सुख-चैन व अमन की दुआएं की ।

इस अवसर पर गुरुवार की शाम को दरगाह कमेटी के  सचिव अली मोहम्मद अब्बासी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उर्स के दूसरे शुक्रवार की सुबह 9 बजे कुर्आनखानी  व बाद नाम जोहर4 बजे खान कॉलोनी दरगाह सूफी अब्दुल वाहिद चिश्ती द्वारा चादर पेश होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.