![]() |
| ₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना: 24वाँ सप्ताह स्व. संजय शाह बोथरा की स्मृति में आयोजित हुई सामूहिक प्रार्थना और जीवदया सेवा |
बीकानेर। स्व. संजय शाह बोथरा की स्मृति में आयोजित सामूहिक प्रार्थना, नवकार मंत्र जाप और जीवदया सेवा के अंतर्गत रविवार, 20 सितंबर 2026 को 24वें सप्ताह का सेवा कार्य अत्यंत भावपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ भुजिया बाजार स्थित श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर तथा मुरली मनोहर गौशाला, भीनासर में संपन्न हुआ।
सूरत निवासी स्व. संजय शाह बोथरा की पावन स्मृति में उनके मित्रों और सहपाठियों द्वारा आज रविवार प्रातः बीकानेर में एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने उनके साथ बिताए संस्मरणों को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भुजिया बाजार स्थित श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ मंदिर में प्रातः 8:00 बजे सामूहिक प्रार्थना और नवकार मंत्र जाप के साथ हुई। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और मित्रों ने उनकी पुण्यात्मा की शांति, कर्म निर्जरा और उच्चतम गति के लिए विशेष प्रार्थना की तथा णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रार्थना सभा के उपरांत, उनकी पावन स्मृति को समर्पित सेवा कार्य के तहत भीनासर स्थित मुरली मनोहर गौशाला में मूक गौवंश को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार, गुड़, सब्जियां खिलाकर जीवदया सेवा संपन्न की गई। दिवंगत आत्मा की धार्मिक & परोपकारी प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें याद किया गया ।
इस श्रद्धांजलि और सेवा कार्यक्रम में सीए विनोद पारख, विजय बोथरा, राजेश बोथरा, पुखराज लालानी, गौतम पुगलिया, डॉ. राजेंद्र चौधरी, विनीता सुराना, सुशीला धारीवाल, राधिका नाहटा, मनदीप गोलछा, सुनील अरोड़ा, कमल गांधी, गौतम सेठिया, हरीश शर्मा, गौतम तातेड़, संदीप जैन, महेश अग्रवाल, हेमंत गोलछा, सुशील नागौरी और प्रेम प्रकाश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, उनके प्रियजन एवं सहपाठी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. संजय शाह बोथरा के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
