"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण

 

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण


बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, कार्यालय प्रभारी जयकिशन उपाध्याय, जयवीर सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.