![]() |
| बॉर्डर इलाके में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ा एक्शन |
बीकानेर। ऑपरेशन "म्यूल हंटर" के तहत बीकानेर जिले की खाजूवाला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
आईजी ओमप्रकाश और कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में संयुक्त अभियान,साइबर थाना व खाजूवाला पुलिस ने 14 बीडी निवासी मुख्य आरोपी विष्णु विश्नोई को किया गिरफ्तार,
आरोपी पर दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के करीब 25 मामले दर्ज,
जांच में 20 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा,
20 से ज्यादा बैंक खातों के जरिए रकम ट्रांसफर होने की जानकारी,
ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी में बदलने का आरोप,
बाइनेंस ऐप के जरिए रकम ठिकाने लगाने की आशंका,
हवाला नेटवर्क से जुड़े तार भी खंगाल रही पुलिस,
पूछताछ में संगठित साइबर गिरोह के कई अहम राज आए सामने,
रिश्तेदारों के नाम पर ठगी की रकम से प्रॉपर्टी खरीदने की भी चर्चा,
गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस।
