भाजपा ने सुभाष वाल्मीकि को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी अनुसूचित जाति मोर्चा के बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

कार्यकर्ताओं में खुश की लहर

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुभाष वाल्मीकि को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सुभाष वाल्मीकि लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता एवं समाज के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा शहर में संगठन को और की मजबूत करेगा तथा समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा। सुभाष वाल्मीकि ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.