JBN NEWS BIKANER

नव पदस्थापित अधिकारियों से ग्राम विकास अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

नव पदस्थापित अधिकारियों से ग्राम विकास अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
नव पदस्थापित अधिकारियों से ग्राम विकास अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट


 बीकानेर जिले के ग्राम विकास अधिकारियों की जिला कार्यकारिणी द्वारा आज नव पदस्थापित मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदया श्रीमती शैलजा पांडे (आईएएस) एवं जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर श्रीमान निशांत जैन (आईएएस) से बुके भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की गई।

दोनों ही अधिकारियों द्वारा जिला कार्यकारिणी के साथ ससम्मान संवाद किया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं में जिले को अव्वल बनाए रखने हेतु ग्राम विकास अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया तथा स्वयं को परिवार के मुखिया के रूप में मार्गदर्शक (गार्जियन) की भूमिका निभाने का भरोसा भी दिलाया।

दोनों अधिकारियों का व्यवहार अत्यंत सरल, सौम्य, मधुर एवं व्यवहारिक रहा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हम सभी उनके भरोसे पर खरा उतरते हुए जिले को राज्य में अव्वल स्थान दिलाने में सफल होंगे।

वीडीओ संघ की ओर से दोनों ही अधिकारियों का संघ के मान-सम्मान हेतु हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया जाता है।

इस शिष्टाचार मुलाकात में मेरे साथ जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ जी आचार्य, बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जी प्रजापत, ब्लॉक मंत्री गजेंद्र जी रामावत, कीलचू देवड़ान के ग्राम विकास अधिकारी रमेश जी तथा डूंगरगढ़ से ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र जी बिश्नोई उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.