![]() |
| हज 2026 में जाने वाले आजमीन ए हज के लिये अंतिम हज ट्रेनिंग केम्प नॉगजा पीर दरगाह में आयोजित |
बोकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी यासीन खान लोधी ने बताया की हज 2026 में जाने वाले आजमीन ए हज के लिये अंतिम हज ट्रेनिंग केम्प नॉगजा पीर दरगाह में रखा गया जिसमे बीकानेर जिले से कुल 128 हाजियो मे से 120 आजमीन ए हज ने शिरकत की! बीकानेर जिले से 131यात्री जाने वाले थे जिसमे से 3 हज यात्री विशेष कारण से केन्सिल हो गए है! सोसायटी के सचिव अंसार अली कोहरी व प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया की अध्यक्ष द्वारा सभी आजमीन ए हज को केन्द्रीय हज कमेटी से आने वाले निर्देशों की जानकारी दी गई,कमेटी उपाध्यक्ष इक़बाल चौहान व सयुंक्त सचिव सय्यद बुलेशाह ने हज सफऱ की तैयारी के बारे में विस्तार जानकारी दी,कमेटी के सदस्य सय्यद अख्तर अली व अजीज अहमद ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं के बारे में पूर्ण जानकारी दी ! हाजी इस्माइल सुलेमानी व मोहम्मद साबीर ने सभी हाजियो को सामान की पैकिंग के विषय में पूर्ण जानकारी दी व कमेटी के सय्यद कासम अली ने हज के पांच दिन के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं हाकम अली भाटी व मोहम्मद हुसैन द्वारा मदीना के सफऱ के बारे में जानकारी दी गयी ! मोहम्मद अली भाटी व सभी अन्य सदस्यों द्वारा कैंप को सुचारु रखने में विशेष योगदान रहा !
अंत में अध्यक्ष हाजी यासीन खान लोधी ने पोस्टरों के द्वारा हज सफऱ के बारे में विशेष जानकारी दी व बताया की बीकानेर से जाने वाले हाजीयों की 20-4-2026 से 28-4-2026 की तारीखों में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मदीना रवानगी होंगी, इसी के साथ सभी को हज सफऱ 2026 के लिये मुबारकबाद दी !

