मच्छरो से जनता परेशान बुखार ओर बीमारिया फैलने से पहले उपाय किये जाये


मच्छरो से जनता परेशान बुखार ओर बीमारिया फैलने से पहले उपाय किये जाये

मच्छरो से जनता परेशान बुखार ओर बीमारिया फैलने से पहले उपाय किये जाये


बीकानेर की जनता इन दिनों सड़क के गड्ढे और गंदगी व नालियों से पनपने वाले मच्छरों से बहुत परेशान हैं। ऊपर से गंदगी जनित बीमारिया सीवरेज कार्य के कारण सड़को के गड्ढे स्वाभाविक है। लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य निगम का है। आज से 20 वर्ष पूर्व नगर परिषद हुआ करता था तब भी नालियों में तेल oil ,(मच्छर ना पनपे) डाला जाता था ।गली गली घूम कर पीछे टंकी बांधे हुए कर्मचारी तेल छिड़कने का कार्य करते थे।तो अब क्यों बंद कर दिया, जबकि जनसंख्या बढ़ने के साथ साथ इन कार्यों की अधिक आवश्यकता है।जो शहर नगर निगम की श्रेणी में आते हैं उन्हें तो और अधिक स्वच्छता की ओर ध्यान देना चाहिए। अनेक शहरों में मच्छर भगाने हेतु फोगिंग की जाती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। केन्द्र, राज्य और निगम सभी जगह अपनी सरकार है तो लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने का तो कर्तव्य बनता है। आपसे बात कहने का कारण यही है कि आप निगम के प्रमुख हैं और वर्तमान में शहर मे बीमारिया फैली तो जिम्मेदारी निगम की मानी जायेगी।


गंदे नालो नालियों गड्ढों  ओर गंदगी के स्थानों पर अविलम्ब मच्छर मार आयल केमिकल छिड़काव किया जाये जहाँ जरुरी हो फॉगिंग की जाये.


*वन्देमातरम*

राम चंद्र जी सोनी 

विजय कोचर महानगर अध्यक्ष विहिप बीकानेर

💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.