राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा समिति ने पंजाब में भेजी राहत सामग्री ।

 

राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा समिति ने पंजाब में भेजी राहत सामग्री ।
राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा समिति ने पंजाब में भेजी राहत सामग्री ।


पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ितों के लिए राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा समिति के श्रीगंगानगर इकाई से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत सामग्री भिजवाई गई ,,समिति के समाजसेवी  रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि राजमाता सुशीला कुमारी जी जीवदया सेवा समिति समय समय पर परोपकार के कार्ये करती रहती है आज पंजाब के बाढ़ से हालात विकराल है जनमानस का बहुत ही नुकसान हुआ है लाखो जीवजंतु काल के ग्रास हुवे है आज हर कीसी का मानवीय कर्तेव्य बनता है पंजाब के हमारे भाई,बहनों, बुजुर्गों,के लिये हम सब मिलकर खड़े रहें इस आपदा में सहयोग करें इसी संधर्भ में श्रीगंगानगर इकाई के छविराज सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पंजाब में बाढ़ पीड़ित अनाथालय में रहने वाले अनाथ प्रभुजी के लिए , 250 जोड़ी पेंट शर्ट, 100 कार्टून बिस्कुट, 100 डब्बे ग्लूकोज के, 300 जोड़ी चम्पल, 150 जोड़ी जूते, 500 kg भुजिया के पैकेट, आदि समान टीम के साथ भिजवाया ,राजपुरोहित ने बताया कि बाढ़ से पंजाब के अनाथालय के प्रभुजी के हालात वहाँ बहुत बुरे है । इस लिये समिति के बीकानेर और श्रीगंगानगर के सदस्यों से सामान इखट्टा कर भिजवाया । रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि अभी आगे भी ऐसी सेवा सामग्री और भेजेंगे । तथा स्वमं सेवकों की टीम भी भेजने की तैयारी चल रही है ।  सेवा में , मुकेश ओणवार, सरताज सिंह जटशिख , केशुराम बंसल, मनहर ओढ़, पूरणमल सिकलीगर, मलकीत सिंह, नरेश चुघ, भगवान सिंह राजपुरोहित, ओमसिंह पंचलोड,युवराज सिंह खेड़ी,घेवरचंद गोदारा, मुकेश पूनिया, कंचन खत्री,विकास खत्री,भुनेश वर्मा आदि का सहयोग रहा ।

💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.