गुरुदेव मोहनदास जी महाराज खाटू धाम के पावन सानिध्य में होगा श्री श्याम अखाड़ा बीकानेर की पावन धरा पर

 

गुरुदेव मोहनदास जी महाराज  खाटू धाम के पावन सानिध्य में होगा  श्री श्याम अखाड़ा बीकानेर की पावन धरा पर
गुरुदेव मोहनदास जी महाराज  खाटू धाम के पावन सानिध्य में होगा  श्री श्याम अखाड़ा बीकानेर की पावन धरा पर 



बीकानेर। बीकानेर शहर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आगामी 13 सितम्बर 2025, शनिवार को सायं 7:15 बजे ऋद्धि सिद्धि पैलेस, रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर में श्री श्याम मित्र मण्डल (बीकानेर) द्वारा श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार इस बार अखाड़े में विशेष आकर्षण के रूप में भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, ,इत्र वर्षा,केसर चंदन वर्षा ,बाबा को त्रिमूर्ति दर्शन एवं 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, सवामनी का भोग लगाया जाएगा


 आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की उपस्थिति रहने की संभावना है।


इस पावन अवसर पर खाटू श्यामजी से पूज्य संत आलू सिंह जी महाराज के पौत्र महंत श्री मोहनदासजी महाराज, और पड़ पौत्र श्री श्याम सिंह जी चौहान अपनी गरिमामयी सानिध्य  प्रदान करेंगे।


श्याम जगत के  ख्यातनाम भजन गायक मुकेश  जी बांगड़ा (जयपुर) अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्याम नाम का रस घोलेंगे।

चुरू से मेहुल शर्मा, नोखा से श्याम पारीक, गंगानगर से पवन सेठी, अशोक शर्मा और बीकानेर से नानू महाराज, राज पारीक बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे



अर्ध रात्रि में गुरुदेव अपने भजनों के द्वारा अखाड़ा लगाएंगे ऐसा कहा और माना जाता है कि उस अखाड़े में जिसने भी अर्जी लगाई है उसकी बाबा ने अर्जी स्वीकार की है।

बीकानेर के विधायक श्री जेठानंद व्यास  जी  और जाने माने ख्यातनाम ने भी सभी नगर वासियों से इस भव्य कार्यक्रम में आने की अपील की है

  सागर धाम से गुरु महाराज दाता श्री के पुत्र और श्री श्याम कथा में पारंगत आशीष जी महाराज की भविष्य में की जाने वाली श्री श्याम कथा का पोस्टर विमोचन किया जाएगा


बाबा श्री श्याम की हीरे मोतियों से नजर उतारी जाएगी जिसे स्वयं गुरुदेव अपने हाथों से भक्तों में बाटेंगे


श्री श्याम मित्र मण्डल  के अध्यक्ष सर्व श्री नरेंद्र खत्री जी ने सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन किया है कि वे सपरिवार पधारकर इस भव्य अखाड़े का लाभ लें और श्याम प्रभु की कृपा के  पात्र बनें।

💐🍁🌲🌿🌳Clean City Green City 💐🍁🌲🌿🌳






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.