गजनेर में जेठा भुट्टा पीर बाबा का मेला 15 सितंबर काे

 

गजनेर में जेठा भुट्टा पीर बाबा का मेला 15 सितंबर काे
गजनेर में जेठा भुट्टा पीर बाबा का मेला 15 सितंबर काे

- रंग-रोगन,लाईट सजावट का कार्य जारी 

- महिला ने मन्नत पूरी होने पर हाजिरी दी

बीकानेर। हज़रत जेठा भुट्टा पीर बाबा  का सालाना मेला बीकानेर जिले के गजनेर गांव में 15 सितंबर  सोमवार काे भरेगा। मेले के लिए बीकानेर व आस पास के गांवो कस्बों से 14 सितंबर काे जायरीनाें की गजनेर के लिए रवानगी हाेगी। 15 सोमवार को गजनेर गांव में दिनभर जायरीनाें का ठहराव हाेगा। 16 सितंबर  काे मेले का ठहराव नाल में हाेगा।

16 सितंबर काे पूरे दिन नाल में ठहराव के बाद जायरीन शाम काे बीकानेर रवाना हाेंगे।  गुरुवार को गजनेर पैलेस मेवाड़ की तरफ से दरगाह की इमारत पर रंग रोगन,लाईट सजावट का कार्य और साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा था। दरगाह के खादिम  मौलाना चिराग मोहम्मद, निजामुद्दीन पठान, मोहम्मद कासिम और ताज मोहम्मद सहित दरगाह कमेटी के अन्य लोग गुरुवार को उर्स प्रारंभ होने से पहले दरगाह परिसर में मेले की व्यवस्था करने में जुटे हुए थे। इस अवसर पर खादिम  मौलाना चिराग मोहम्मद ने बताया कि जेठा भुट्टा पीर बाबा के सालाना उर्स में दूर दूर से बाबा की दरगाह पर लोग आते हैं। और मनते मांगते हैं, मखमली चादरें, फूल चढ़ाते हैं तथा सभी जाति और वर्गो के लोग आते हैं, बाबा इन सबकी मन्नतों को पूरा करते हैं। इसी दौरान गुरुवार की शाम को बीकानेर घड़सीसर निवासी महिला ने अपनी पुत्री के संतान होने की मन्नत पूरी होने पर दोहिते नवाशे सहित दरगाह पर हाजिरी लगाई । जेठा भुट्टा पीर बाबा की मजार पर इससे पहले भी देखा गया है कि सच्ची जायज मन्नतें पूरी होने पर यहां लोग हाज़िर लगाते आ रहे हैं । लोग उर्स के अन्य दिन भी मुराद पूरी होने पर दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं, अपने शीश को झुकाते हैं जेठा भुट्टा पीर का धन्यवाद/शुक्रिया अदा करते हैं। यह दरगाह हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रही है, जहां सच्ची आस्था से दोनों समुदाय के लोग मन्नते मांगते हैं।

💐🌲🍁🌳🌿Clean City Green City 💐🌲🍁🌳🌿




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.