![]() |
| कैंपर-बाइक की भिड़ंत में दो महिलाऐं और युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी |
बीकानेर। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भादला गांव के पास कैंपर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, घायल महिलाओं में से एक की नोखा ले जाते समय मौत होने की खबर मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादला गांव के पास कैंपर और बाइक की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई। इसी दौरान एक महिला की रास्ते में मौत होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, महिला की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पांचू पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
