JBN NEWS BIKANER

रिफ्लेक्टिव टेप से जगाई सड़क सुरक्षा की रोशनी

 

रिफ्लेक्टिव टेप से जगाई सड़क सुरक्षा की रोशनी
रिफ्लेक्टिव टेप से जगाई सड़क सुरक्षा की रोशनी


लाॅयन्स क्लब बीकानेर द्वारा सेवा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत ऊंटगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टिप्पर एवं अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।

इस पहल का उद्देश्य रात के समय इन वाहनों को दूर से स्पष्ट दिखाई देना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।

क्लब सदस्यों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया।

सेवा सप्ताह के इस अभियान ने सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां का भी प्रेरणादायी संदेश दिया उद्देश्य यही रहा की सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और हर परिवार का प्रियजन सुरक्षित सकुशल घर लौटे।इस प्रोग्राम में MJ F लाॅयन रामदेव राठी, लाॅयन अशोक बंसल, लाॅयन राजेश मिड्ढा आदि उपस्थित रहे।

 

सेवा सप्ताह का संकल्प-- सड़क सुरक्षा के साथ, हर जीवन की रक्षा।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.