![]() |
![]() |
24 अक्टूबर को जिला उद्योग संघ परिसर में जयपुर के भजमन बीट्स देंगे भजनों की प्रस्तुति, इनर व्हील क्लब बीकानेर कर रहा आयोजन
बीकानेर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर इनर व्हील क्लब बीकानेर की ओर से 24 अक्टूबर को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में ‘भजन जामिंग विद महारास’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में जयपुर के भजमन बीट्स के कलाकार अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्ति और संगीत का माहौल बनाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए श्वेत परिधान पहनने की थीम रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, भजनों के साथ महारास कार्यक्रम का खास आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 300 रुपए रखी गई है। सोफा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था के अनुसार ही सीमित टिकट जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में इच्छुक लोगों से समय रहते अपनी सीट बुक कराने की अपील की गई है। आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए करने का उद्देश्य भी रखा गया है। इनर व्हील क्लब की सदस्य एकता टापरिया ने क्लब परिवार की सदस्यों से कम से कम दो टिकट लेकर इस पहल में सहयोग करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम में सहभागिता के साथ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा सकता है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए सुषमा मोहता से 9829009305, एकता तापरिया से 9413279333, सोनिया छिम्पा से 9928847523 और लता मूंधड़ा से 9461012624 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को टिकट बुक कराने वालों के घर तक टिकट पहुंचाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। कार्यक्रम को आमजन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को रोटरी भवन में पोस्टर जारी किया गया। इस अवसर पर पीडीजी अनिल माहेश्वरी, पीडीजी राजेश चूरा, एजी डीजीएन मनीष तापरिया, एजी आनंद आचार्य, रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा और सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष श्रीलाल चांडक और सचिव नवरत्न अग्रवाल तथा रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष सुधीर भार्गव सहित रोटरी और इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने आमजन को कार्यक्रम की जानकारी देने और इसमें भागीदारी बढ़ाने के लिए पोस्टर जारी किया।

