![]() |
| तहसीलदार सुंदर पाल ने सीएचसी जसरासर का किया निरीक्षण, चुनाव के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश |
बीकानेर। आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए तहसीलदार सुंदर पाल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) *जसरासर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, वार्डों, इमरजेंसी सेवाओं, वैक्सीन और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*
तहसीलदार ने अस्पताल स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और आमजन को चिकित्सा सुविधाओं के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने तथा चिकित्सा सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव अवधि में स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. सुंदर लाल सुथार, नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र कुमार, शारदा, रामस्वरूप तर्ड़, प्रयोगशाला तकनीशियन गणपत गोदारा, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, ममता, किशन लाल, श्याम सुंदर, पूनम चंद और फूली देवी सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
