JBN NEWS BIKANER

मरुधरा प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का विमोचन, प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने किया लोकार्पण


मरुधरा प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का विमोचन, प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने किया लोकार्पण

मरुधरा प्रेस क्लब के लोगो-स्टीकर का विमोचन, प्रो. डॉ. मेघना शर्मा ने किया लोकार्पण



*पत्रकारिता में पारदर्शिता, सटीकता और गंभीरता जैसे अव्यव हों प्रमुख : डॉ. मेघना शर्मा* 


बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की इतिहास विभागाध्यक्ष, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. मेघना शर्मा ने मरुधरा प्रेस क्लब, बीकानेर के लोगो-स्टीकर का विमोचन किया। डॉ. मेघना ने अपने पत्रकारिता के अनुभव को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता में पारदर्शिता, सटीकता और गंभीरता जैसे अव्यव प्रमुख रूप से शामिल होंगे तो खबर की सार्थकता व मारक क्षमता पर सीधे सीधे इसका सकारात्मक असर पडेगा | 



इस अवसर पर मरुधरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष यतेंद्र चड्ढा उपस्थित रहे। विमोचन कार्यक्रम के दौरान क्लब की पहचान, पत्रकारों की एकजुटता तथा पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के उद्देश्य पर चर्चा हुई।

मरुधरा प्रेस क्लब पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और हितों को लेकर सामूहिक प्रयास करने के उद्देश्य से कार्यरत है। क्लब का लोगो-स्टीकर संगठन की पहचान को अधिक प्रभावी बनाने के साथ पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है l 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.