JBN NEWS BIKANER

फड़ बाजार फल-सब्जी खुदरा व्यापारी संघ ने मुकुल झांब पैनल का किया भव्य सम्मान


फड़ बाजार फल-सब्जी खुदरा व्यापारी संघ ने मुकुल झांब पैनल का किया भव्य सम्मान

फड़ बाजार फल-सब्जी खुदरा व्यापारी संघ ने मुकुल झांब पैनल का किया भव्य सम्मान


बीकानेर। बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट्स एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के चुनाव वर्ष 2026-27 में निर्वाचित मुकुल झांब पैनल के सम्मान में फड़ बाजार फल-सब्जी खुदरा व्यापारी संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पैनल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।


पैनल में अध्यक्ष पद पर मुकुल झांब, उपाध्यक्ष पद पर शिवजी गहलोत, सचिव पद पर किशनलाल जी बजाज, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम तथा सात निदेशक निर्वाचित हुए।


समारोह में अध्यक्ष संजू मुगल, एम.डी. चौहान, हाजी रफीक मुगल, हाजी असगर अली मुगल, सत्तू मोदी, कन्हैयालाल, गुलाम कादर, राधेन मुगल, नियाज शेख, राजू मुगल, हारून मुगल, बहादुर अली, याकूब, आयूब, तालिब, मुस्ताक, रमजान सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


व्यापारियों ने पैनल का स्वागत करते हुए मंडी के विकास, व्यापारी हितों और आपसी एकजुटता को मजबूत करने की उम्मीद जताई। मुकुल झांब पैनल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.