![]() |
| विजय भवन करणी माता मंदिर |
शारदीय नवरात्र में साफ-सफाई और रंग रोगन के साथ सज रहा है,
नौ दिनों तक होगी शक्ति की उपासना
बीकानेर। बीकानेर शहर में मंगलवार से शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।
शहर के देवी मंदिरों में विशेष साफ-सफाई और रंग रोगन के साथ सजाने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। इस दिन से नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र व्रत-उपवास, पूजन-अनुष्ठान का दौर प्रारंभ होगा। घर-घर और देवी मंदिरों में घट वं स्थापना के साथ नवरात्र पूजन अनुष्ठान शुरू होंगे। *गरबा और डांडिया = की रहेगी धूम*
- शारदीय नवरात्र के दौरान शहर में जगह-जगह गरबा नृत्य और डांडिया नृत्यों की धूम रहेगी। बालिकाएं, युवतियां तथा महिलाएं पारंपरिक वेटेरनरी कॉलेज स्थित विजय भवन करणी माता मंदिर में शारदीय वस्त्र-आभूषणों से श्रृंगारित होकर दुर्गा पूजा महोत्सव के पांडालों में देवी मूर्तियों के आगे गरबा और डांडिया नृत्य करेगी यह जानकारी मन्दिर पुजारी राजु महाराज छंगाणी ने दी है। गरबा और डांडिया के लिए बालिकाओं और महिलाओं ने कर दी है। पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी प्रारंभ
*मंदिरों में होंगे नवरात्र पूजन अनुष्ठान*
शारदीय नवरात्र के दौरान शहर के अनेक देवी मंदिरों में नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पूजन अनुष्ठान के आयोजन होंगे। देवी उपासक, पंडित और श्रद्धालु लोग देवी मंत्रों का जाप, देवी पाठ करेंगे।
*नवरात्र को लेकर चल रही तैयारियां।*
धार्मिक आयोजन होंगे। कई मंदिरों में सामूहिक रूप से नवरात्र पूजन अनुष्ठान आयोजन की तैयारियां चल रही है।
मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु
नवरात्र के दौरान शहर के देवी मंदिरों में सुबह से रात तक दर्शन पूजन का क्रम चलेगा। नागणेचीजी मंदिर, जूनागढ़ देवी मंदिर, विजय भवन करणी माता मंदिर, सूरसागर के पास करणी माता मंदिर, सुजानदेसर कालीमाता मंदिर, नत्थूसर गेट के बाहर स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर, आशापुरा मंदिर, गायत्री भवन, करमीसर रोड स्थित मां सच्चियाय ओसिया मंदिर, मां इंद्राक्षी मंदिर, बाबा रामदेव पार्क के पास मां
शहर में सजेंगे पांडाल, बैठेंगी मूर्तियां शारदीय नवरात्र के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव में नौ दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले नवरात्र को रंग बिरंगी रोशनी से सजे पांडालों में देवी मूर्तियों को विराजित कर उनकी पूजा-अर्चना प्रारंभ की जाएगी। प्रतिदिन देवी मूर्तियों का पूजन, भोग, महाआरती और विविध कार्यक्रम होंगे। मूर्ति के समक्ष वेदपाठी ब्राह्मण देवी मंत्र जाप और देवी पाठहरेंगे मोहता चौक, गेट के अंदर, नथानी सराय, करणी औद्योगिक क्षेत्र, बारह गुवाड़, बेणीसर बारी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव होंगे। रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में बंगाली परंपरा अनुसार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होगा।उष्ट्रवाहिनी मंदिर, जयपुर रोड वैष्णोधाम सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु दर्शनों के लिए उमड़ेंगे।
