![]() |
| जे एस ग्रुप सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय विशाल भंडारा 16 सितंबर से |
बीकानेर। पूनरासर मेले के अवसर पर जे एस सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 13 वा विशाल भंडारा 16 सितंबर से 18 सितम्बर तक नौरंगदेसर से 3 किलोमीटर आगे कच्चे में लगाया जाएगा।मेला जे एस सेवा समिति के लक्ष्मी चंद पारख ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 12 वर्षो से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा चाय, नाश्ता, स्वादिष्ठ भोजन, शीतल व शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भंडारे में भजन संध्या व डी जे के साथ आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा, स्नान व आराम हेतु उत्तम व्यवस्था की जा रही है। टेंट में कूलर,पंखे की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
वैदिक मंत्रोचारण के साथ दुर्वा से गणपति का किया अभिषेक
बीकानेर। ऊं नमो विघ्नराजाय सर्वसौख्यप्रदायिने। दुष्टारिष्टविनाशाय पराय परमात्मने... के मंत्रोचारण के साथ शनिवार को दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर गूंज उठा। मौका था गणेश महोत्सव के तहत भगवान गणपति जी के एक लाख मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया गया। पं राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण किया गया। इस दौरान गणेश भक्तों द्वारा अपने घर से लाएं गये गणेश प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचारण के साथ दुर्वा से अभिषेक किया। इसके बाद पंच कुण्डीय यज्ञ में बैठने वाले यजमान द्वारा मातृ स्थापना करवाई गई। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि रविवार को दो कुण्डीय यज्ञ प्रारंभ होगा। जिसमें पांच यजमान आहुतियां दे ंगे। शाम को 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ होगा। जिसमें भगवान गजानन के विभिन्न तरल पदार्थों के साथ अभिषेक किया जाएगा l
