![]() |
| नवनियुक्त थानाधिकारी का किया स्वागत, नशे से दूर रहने की ली शपथ |
बीकानेर। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में
पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना में नवनियुक्त
थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का सोमवार की शाम को स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि इस अवसर पर सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर,
रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, के . कुमार आहूजा, देवेश भाटी, खेमेन्द्र जीनगर, रामकिशन महाराज, विजय शंकर गहलोत
मौजूद थे।
स्वागत करने के दौरान सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारियों ने थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का सांफा पहनाकर , शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया तथा उनके सफल एवं जन सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। स्वागत कार्यक्रम के अंत में आगुंतक सभी जनों को नशे से दूर रहने की थानाप्रभारी ने शपथ दिलाते हुए स्वयं ने भी शपथ ली।

