![]() |
| गंगाशहर मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया गया जोर |
बीकानेर, 20 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल द्वारा सोमवार को मंडल कार्यालय में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी बनाते हुए आगामी संगठनात्मक दायित्वों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्री दीपक जी पारिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिए तथा समय की पाबंदी रखते हुए संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद मेघवाल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण तथा शक्ति केंद्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर "मन की बात" कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कार्यकर्ता सरल ऐप डाउनलोड कर संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने एवं सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता श्री संपत जी पारिक ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में विभिन्न वार्डों के शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से उदयरामसर पंचायत से विकास जी कौशिक, अशोक जी सेन (वार्ड 7), जेठमल जी मेघवाल (वार्ड 6), मघाराम जी नाई (वार्ड 28), ओम जी शर्मा (वार्ड 47) तथा भंवर जी साहू (वार्ड 29) सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन को मजबूत बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री जसकरण जी मारू, उपाध्यक्ष हिमांशु जी टाक, अंकुश जी चोपड़ा, राजश्री कच्छावा,कोषाध्यक्ष संजय जी सोनी, मंत्री जगदीश जी सोनी,विनोद जी भाटी, छेलाराम जी,सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
