बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई

 

बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई
बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई 


बीकानेर। बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर स्थित  सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स आगाज की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। 

सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की गई।

 इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, पदाधिकारी एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार ,केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद र्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी, सैय्यद अख्तर, कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज कोलासर वाले,दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया।

 दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने जानकारी  देते हुए बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार को होगा। 

उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल  सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई  जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल  की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर अजमेरी एंड पार्टी बाबा की शान में कव्वाली पेश करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.