बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान तेज

बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान तेज
बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान तेज

बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष कैम्प लगाया गया, जहां एसपी ने स्वयं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान सीओ अनुज डाल, थानाधिकारी विजेंद्र सीला, तकनीकी विश्वविद्यालय व ईसीबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग सहित शिक्षाविदों ने भी भागीदारी निभाई। वहीं वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.