अज्ञात चोर द्वारा दुकान में चोरी मामला दर्ज

 

अज्ञात चोर द्वारा दुकान में चोरी मामला दर्ज
अज्ञात चोर द्वारा दुकान में चोरी मामला दर्ज 


बीकानेर। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दुकान में आज रविवार को चोरी का मामला सामने आया है। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई गई है। जानकारी मिली है कि जस्सूसर गेट पर पिछली शनिवार की रात चाय की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गये। इस मामलें में सीताराम गेट निवासी मुकेश स्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को रात्रि 11 बजे वह दुकान बंद कर के अपने घर लौट गया। इस दौरान रात्रि के करीब 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखें सोलह हजार दो सौ रुपये चुरा लिए। इतना ही नही नही चोर ने गल्ले में रखे चार चांदी के सिक्के और दुकान में गोल्ड फ्लेक सिगरेट, रजनीगंधा और नवरतन गुटका के डिब्बो पर भी हाथ साफ कर दिया। बरहाल आसपास लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता नजर आ रहा।

🍁💐🌲🌳🌿Clean City Green City 🍁💐🌲🌳🌿







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.